Apr 2, 2026

सांड के हमले में गई नाबालिक की जान, घर में मचा कोहराम


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब सांड के हमले में नाबालिक की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कुतुबपुर (कांधी) गांव निवासी कृपाराम का लड़का अमन उम्र करीब 12 वर्ष गुरुवार शाम को खेल रहा था, इसी बीच सांड ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया, तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं हल्का लेखपाल सहित अन्य लोगों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। गांव वालों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

No comments: