Apr 18, 2026

सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

 सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल के छात्रों का सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

बहराइच। वर्ष 2025-26 की सीबीएसई द्वारा संचालित हाई स्कूल परीक्षा में सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल, बहराइच के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रधानाचार्य (शिक्षा) श्रीमती असमी अतीक ने बताया कि अंश ने 95.8 प्रतिशत, सौरभ ने 94.6 प्रतिशत, दीप मौर्य ने 89.2 प्रतिशत, बिलाल ने 89 प्रतिशत, खालिद ने 87.6 प्रतिशत, संस्कार ने 87.2 प्रतिशत, रेहान ने 86 प्रतिशत, वंशिका ने 85.4 प्रतिशत, अनंत ने 84.4 प्रतिशत तथा देवांश ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा हर्षित, सोनाक्षी, कुणाल, हवन, आदर्श, शिवा आदि छात्र-छात्राओं ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधक  विजय गौड़, प्रधानाचार्य (प्रशासन) श्रीमती असमी अतीक, श्रीमती रीना कश्यप (विद्यालय समन्वयक) एवं श्रीमती रितु गौड़ ने इन होनहारों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments: