डीएम की अध्यक्षता में तहसील महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील महसी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विष्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी प्रकाष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, सीओ पवन कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवार्द के दौरान मोहन लाल पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि उसने कभी के.सी.सी. नहीं करवाया है लेकिन उसके गाटा सं. 281 मौजा दहाव की खतौनी में किसी अन्य व्यक्ति कल्लू पुत्र राम सनेही के नाम से बन्धक हो गयी है। जबकि कल्लू इस गाटा संख्या के खातेदार भी नहीं है। मोहन लाल द्वारा खतौनी को बन्धक मुक्त कराये जाने फरियाद की। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी के निर्देश पर तत्काल मोहन लाल की खतौनी पर बंधक मुक्त आदेश दर्ज कराकर खतौनी का दुरूस्त कर दिया गया। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया जनसुनवाई में आने वाले ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित करें।इस अवसर पर व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 27 में 03, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 22 में 02, कैसरगंज में 36 में 05, पयागपुर में 22 में 05, नानपारा में 32 में 06 तथा तहसील सदर में प्राप्त 15 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।

No comments:
Post a Comment