गोण्डा - यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चित्र गुप्त इण्टर कॉलेज की छात्रा रूपाली सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत इण्टर मीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक और समर्पित रही रूपाली कर्नलगंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायन पुर माझा निवासी विजय प्रताप सिंह की बेटी हैं। अपनी मेहनत की बदौलत इण्टर मीडिएट की परीक्षा में रूपाली सिंह ने कॉलेज में दूसरा स्थान हासिल कर गांव,क्षेत्र व परिजनों का नाम रोशन किया है। मन में कुछ करने की तमन्ना रखने वाली रूपाली की गणना कॉलेज के होनहार छात्रों में है। रूपाली की इस कामयाबी पर गुरुजनों,सगे संबंधियों, रिश्तेदारों तथा परिवारी जनों ने शुभकामना देकर हौसला अफजाई किया ।
Apr 24, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment