गोण्डा - लोहे की रॉड, सब्बल व कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में वादी मनमोहन सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी पूरे सुखराज सिंह, ताजपुर, थाना को0 देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 16.02.2026 को प्रातः लगभग 07ः00 बजे विपक्षीगण सूर्य भान, उदय भान, जितेन्द्र उर्फ जीतन पुत्रगण अवध बिहारी, प्रहलाद पुत्र राजकुमार सिंह, विजय पाल सिंह पुत्र इन्द्र सिंह व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, सब्बल व कुल्हाड़ी से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के भाई सत्रोहन सिंह व परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, जिससे सत्रोहन सिंह, मंजू सिंह व शीला सिंह को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर विपक्षीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 15.04.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तगण-01. उदयभान सिंह पुत्र अवधबिहारी सिंह, 02. सूर्यभान सिंह पुत्र अवधबिहारी सिंह को ग्राम ताजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. उदयभान सिंह पुत्र अवधबिहारी सिंह नि0 ग्राम ताजपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
02. सूर्यभान सिंह पुत्र अवधबिहारी सिंह नि0 ग्राम ताजपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment