Apr 14, 2026

अम्बेडकर जयंती में शामिल हुए पूर्व मंत्री, सपा बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम

करनैलगंज/ गोण्डा - भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान पुरोधा भारतरत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती सकरौरा  (गज्जूपुरवा) में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं कार्यक्रम में शमीम अच्छन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजकुमार सिंह विधानसभा अध्यक्ष, फहीम अहमद जिला उपाध्यक्ष, गणेश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, मोहन लाल यादव, वीर भद्र पाण्डेय, केशरी दूबे, धूम सिंह पूर्व प्रधान पारा, राहुल सिंह प्रधान कंजेमऊ, पंकज सिंह, ज्वाला प्रसाद तिवारी, अमरेश पाण्डेय, ननके सिंह, आबिद रजा नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सपा , मो.अजीज, सुखराम, रामचंदर,  देवीदीन चौधरी, विश्राम नेता, हरिद्वार गौतम,  दीपक कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

No comments: