Apr 22, 2026

उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधो पर स्टार लगाकर एसपी ने दी बधाई

 
गोण्डा - बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के यू0पी0112 में नियुक्त उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गई । एसपी द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए कहा गया कि पदोन्नति के साथ दायित्व भी बढ़ जाते हैं, वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करें। साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।।
इस मौके पर पुलिस अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: