Apr 15, 2026

खनन माफिया हाफिज अली पर एक और गम्भीर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

गोण्डा - खनन माफिया हाफिज अली पर एक और मुकदमा लिखा गया है, मामले में भाई संग मिलकर भाई की पत्नी से की मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की तरफ से हाफिज और उसके भाई सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बीबी, बच्चे छिपाकर लायक ने दूसरा निकाह कर लिया है, अपने कॉलेज की LLB छात्रा से लव मैरिज किया है।
पीड़िता द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है, इतना ही नहीं बल्कि गाली-गलौज और घर से निकालने का भी आरोप है। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत चकरसूल गांव से जुड़ा है।

No comments: