Apr 14, 2026

हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, राजन शुक्ला पर है हत्या का आरोप

 गोण्डा -  अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 111/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/110/352/118(2)/61(2)/3(5) बीएनएस 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी हत्याभियुक्त -  राजन शुक्ला उर्फचन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला को गोण्डा - उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड नहर पुलिया के पास थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार किया गया । 
मामले में वादी भवनाथ पाण्डेय पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डेय निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनका नाती सत्य प्रकाश शुक्ला बग्गीरोड स्थित अनिल ओझा के हास्पिटल न्यू मेडलाइड बग्गीरोड में काम करता है । वहाँ दिनांक 12.04.2026 को ड्यूटी की बात को लेकर विपक्षीगण 1. अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, 2. उदयभान शुक्ला 3. राजन शुक्ला आदि के साथ वाद विवाद हुआ जिस पर नाराज विपक्षीगण द्वारा सत्यप्रकाश तथा सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुँचे वादी के पुत्र आनन्द पाण्डेय लोहे की रॉड व चाकू से मारकर घायल कर दिया । दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ आनन्द पाण्डेय मृत घोषित कर दिया गया तथा सत्यप्रकाश का इलाज कराया जा रहा है ।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्तगण 1. अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, 2. उदयभान शुक्ला को दिनांक 13.04.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । आज दिनांक 14.04.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त राजन शुक्ला उर्फचन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला को गोण्डा - उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड नहर पुलिया के पास थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. राजन शुक्ला उर्फचन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला निवासी ग्राम इन्दईकपुरवा मौजा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।


No comments: