Apr 16, 2026

गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर अफरा-तफरी,3 लोग झुलसे

गोण्डा - गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लग गई, आग लगने से अफरा - तफरी मच गई,सिलेंडर फटने से संचालक समेत 3 लोग झुलस गए। धमाके से गोदाम की बाउंड्रीवाल ढह गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट के पीछे इन्वर्टर की वजह बताई जा रही है। पूरा मामला मनकापुर अंतर्गत मधईपुर सुष्मिता गैस एजेंसी से जुड़ा है।

No comments: