कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वेदांग पटवा को किया गया सम्मानित
फखरपुर। विकास खंड मुख्यालय पर वेदांग पटवा को अधिकारी, कर्मचारी, तथा सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परिणाम के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय बहराइच के छात्र वेदांग पटवा ने 96.25 प्रतिशत अंक अर्जित करके अपने माता पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है। मेधावी छात्र वेदांग पटवा द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्लॉक मुख्यालय फखरपुर में ब्लॉक के अधिकारी तथा कर्मचारियों के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षकों के द्वारा वेदांग पटवा को माला पहनकर स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पेशकार यादव, सौरभ अवस्थी, रामपलटन पांडे, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश शुक्ला, सौरभ अवस्थी,महेश त्रिपाठी, हृदय राम गुप्ता, कुंवर सतपाल सिंह,सत्य प्रकाश सिंह सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment