Mar 20, 2026

सुनकर कांप उठेगी रूह, कर्ज के चलते पति-पत्नी व बेटे ने खाया जहर, दो की मौत

लखनऊ - बंथरा थानाक्षेत्र अंतर्गत नींवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दम्पति सहित बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया । विषाक्त पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कर्ज में दबे होने के कारण परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। पिता का नाजुक हालत में  इलाज चल रहा है,पुलिस ने मां - बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


No comments: