Mar 25, 2026

एक ही रात में दो घरों में चोरी, गांव के बाहर मिला बिखरा सामान

 एक ही रात में दो घरों में चोरी, गांव के बाहर मिला बिखरा सामान


बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के बहुरवा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव निवासी शरीफ और जलील के घरों से नगदी व जेवरात लूट लिए।सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित जलील ने बताया कि चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नगद और 5 थान सोने-चांदी के जेवरात ले लिए। वहीं शरीफ के घर से 10 हजार रुपये नगद और 3 थान जेवरात गायब हैं।चोरी के बाद गांव के बाहर कुछ सामान बिखरा मिला, जिससे लगता है कि चोर जल्दबाजी में भागे। सूचना पर बौंडी थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

No comments: