Mar 8, 2026

कर्नलगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 
 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-128/26 धारा 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया।  

जानिए पूरा मामला 
दिनांक 06.03.2026 को प्रार्थिनी राजकुमारी पत्नी बुद्धराम निवासी ग्राम टेपरा गद्दोपुर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी करीब 04 वर्ष पूर्व अवदानपुरवा मौजा कचनापुर थाना कर्नलगंज निवासी बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप के साथ हुई थी। शादी के 02 वर्ष बाद से ही उसके पति व उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 06.03.2026 को उसके पति व परिजनों द्वारा मेरी बेटी की दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गयी है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में नामजद 04 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 08.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी पति बाबादीन कश्यप पुत्र तेपश्वरी कश्यप को ग्राम अवदानपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: