Mar 8, 2026

एन एसएस का दूसरा दिन, छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

करनैलगंज/गोण्डा - शनिवार को सरयू डिग्री कॉलेज द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता एवं साक्षरता का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एनएसएस की 10 टोलियां बनाई गई। जिसमें रोहित महक वंदना अंजलि दीपिका पूनम आदि मुख्य थी। जिसमें विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत साक्षर भारत यही हमारा सपना है कचरा हटाओ ज्ञान बढ़ाओ पढ़ाई और सफाई यही है सच्ची भलाई आदि। दूसरे दिन के बौद्धिक कार्यक्रम में समाज में युवाओं की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह रहे उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा नवीन विचारों और कड़ी मेहनत के प्रतीक हैं जो देश की प्रगति और सामाजिक बदलाव के मुख्य स्तंभ हैं। डॉ विजय यादव ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है बिना युवा उत्थान के राष्ट्र उत्थान संभव नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ तिवारी ने किया और पवन कुमार मिश्रा ने आए हुए अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में सृष्टि छवि कश्यप गोल्डी रोशनी बसु किरण विमल आशीष रुचि गुड़िया इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

No comments: