करनैलगंज /गोण्डा - राम नवमी के पावन अवसर पर करनैलगंज नगर में धर्म रक्षा सेतु द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा इस वर्ष अपने पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर गई, जिसमें नगरवासियों का उत्साह और सहभागिता पहले से कहीं अधिक देखने को मिली।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न चारों भाई आकर्षक सजे हुए रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस बार शोभायात्रा के मुख्य आकर्षणों में बाहुबली हनुमान एवं जायंट गोरिल्ला विशेष रूप से लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा फूलों से सजी गाय ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
धर्म रक्षा सेतु सेवा ट्रस्ट के संस्थापक कनक बिहारी दास एवं विशाल कौशल के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि पिछले पाँच वर्षों में आयोजन का स्वरूप लगातार भव्य होता जा रहा है और हर वर्ष इसमें लोगों की सहभागिता बढ़ रही है।
शोभायात्रा में ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों की भी सहभागिता रही। इसके साथ ही कनक बिहारी दास, विशाल कौशल, अनुज जायसवाल, दीपक सोनी, अजय जायसवाल, अंकित जायसवाल, सोनू पुरवार, अरमान पुरवार, अप्पू मोदनवाल, मोहित मुन्नासेठ, अशोक सिंघानिया, भरतलाल कसेरा, शिवनंदन वैश्य, मोनू पुरवार, मोहित पांडे, कन्हैया लाल वर्मा, पिंटू गिरी, विश्वनाथ साह, अमित सिंहंघनिया सहित धर्मेंद्र सिंह कमांडो एवं कमलेन मोहन सिंह अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे।इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें नवयुवकों का विशेष योगदान देखने को मिला। पूरे नगर में शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
No comments:
Post a Comment