गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-661/24, धारा 317(2),317(4),317(5) से सम्बन्धित 01 शातिर वाहन चोर- मलखान सिंह उर्फ मोनू उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र माता प्रसाद सिंह निवासी आनन्द नगर पेरी मौजा पूरे शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, स्थायी पता – भदौरिया पुरवा जगदीशपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम आनन्द नगर से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.09.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 15 मोटरसाईकिलों के साथ 03 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मलखान सिंह पुत्र माता प्रसाद मौके से फरार हो गया था विवेचना के वांछित अभियुक्त मलखान सिंह गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा दिनांक 11.03.2026 को अभियुक्त करन सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें आज दिनांक 17.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा रू0 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को उसके घर पर दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment