महिला सशक्तिकरण के लिए टीसीएल का विशाल महासम्मेलन, 1500 महिलाओं ने लिया हिस्सा
बहराइच। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को गजाधरपुर स्थित जीएस मैरिज लॉन में टीसीएल ट्रस्ट कम्युनिटी लाइवलीहुड द्वारा 'महिला महासम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से पहुंची लगभग 1500 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर खेती-पशुपालन के आधुनिक तरीकों से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान ने महिलाओं को कानून व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष चौहान व महिला आरक्षी शिल्पी ने सरकारी टोल-फ्री नंबर्स की जानकारी साझा कर विपरीत परिस्थितियों में पुलिस सहायता लेने का आह्वान किया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभास चंद्र ने सरकारी योजनाओं व पशुपालन पर प्रकाश डाला, जबकि सेक्रेटरी मोनिका सिंह ने सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के सूत्र बताए। अलग-अलग ब्लॉकों से आई महिलाओं ने मंच पर टीसीएल से जुड़ने के अनुभव साझा कर अपनी सफल कहानियों से सबको प्रेरित किया।
टीसीएल टीम ने उन्नत खेती-बाड़ी व स्वरोजगार योजनाओं पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में वी.के. सिंह, अंकेश्वर पांडे, स्वामी शरण, शिल्पी सिंह (कांस्टेबल), फखरपुर चिकित्सा प्रभारी एसआई संजीव वर्मा, अतुल वर्मा व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment