Feb 27, 2026

PWD एक्सियन के बिगड़े बोल, कहा मार लाठी तोड़कर तुमको दुरुस्त कर देंगें, वीडियो वायरल

करनैलगंज/ गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरसड़ी गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनवाई जा रही सड़क का विवाद सुलझाने पहुंचे पीडब्ल्यूडी एक्सियन विनोद कुमार त्रिपाठी ने उस वक्त आपा खो दिया जब राहुल गोस्वामी नामक युवक द्वारा विरोध जताया गया। जबकि पीड़ित राहुल गोस्वामी का आरोप है कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट में जमीन निजी पाई गई है, विभाग जबरन सड़क बनवा रहा है। आरोप है कि मामले में विरोध करने पर धमकी दी गई, गाली-गलौज किया गया। इतना ही नहीं बल्कि शिकायतकर्ता राहुल गोस्वामी द्वारा सरेआम दी गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में मार लाठी तोड़कर तुमको दुरस्त कर देंगे,सारी गुंडेगर्दी निकाल देंगे, बुलाओ जिसको बुलाना है, गाली-गलौज सुना जा सकता है। फिलहाल मां वाराही न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो सकेगा।

No comments: