लखनऊ - युवा कल्याण अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शिवाकांत सहित परिजनों के विरुद्ध जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। उनकी पत्नी निकिता तिवारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराये गए मामले में 50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगने का आरोप लगाया गया है। वहीं पीड़िता द्वारा शादी में 93 लाख कैश और थार गाड़ी देने का दावा किया गया है।
मुकदमें में पीड़िता द्वारा सास-ससुर, ननद और कथित प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
No comments:
Post a Comment