Feb 10, 2026

जिले की तीन शिक्षिकाओं ने पपेट्री कला के राष्ट्रीय कार्यशाला में किया प्रतिभाग

 जिले की तीन शिक्षिकाओं ने पपेट्री कला के राष्ट्रीय कार्यशाला में किया प्रतिभाग

बहराइच। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित रचनात्मक पुतलीकला की विरासत पर आधारित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच की तीन शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।देश के 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 117 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिले से तेजवापुर की हिमानी पोरवाल व प्रीति मिश्रा तथा जरवल की सीमा मौर्या ने इस प्रशिक्षण में भागीदारी की। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था सीसीआरटी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को पपेट्री कला के माध्यम से कक्षा में संगीत, रोल प्ले, नाट्यकला व प्रयोगात्मक कौशल सिखाए गए।जिला समन्वयक बालिका अनुराग शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्राथमिक विद्यालयों में कठपुतली कला के जरिए छात्रों को रोचक, प्रभावशाली व बाल-मनोवैज्ञानिक दृष्टि से पढ़ाने का ज्ञान प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों को कुम्भलगढ़ किले का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया।


No comments: