Feb 4, 2026

सड़क दुर्घटना मामले में अवधी गायक संजय यादव सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर - सड़क दुर्घटना मामले में अवधी गायक संजय यादव सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि मामला संजय यादव की कार और स्कूल वैन की टक्कर के बाद हुआ,सड़क हादसे के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गयाजिसके बाद वैन चालक हरीश वर्मा द्वारा संजय यादव सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। वहीं वैन चालक पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बंधुआ कला के सहाबागंज ब्रिज के पास की बताई गई है।

No comments: