उन्नाव - जिले के सोहरामऊ थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे से कोहराम मच गया, दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए और बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे में पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों की मौत से कोहराम मच गया वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस CCTV के सहारे चालक की तलाश में जुटी है।
No comments:
Post a Comment