जेलों में निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाने का कम्प्यूटरीकृत अभियान शुरू
शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस जेल कार्यक्रम से 30 बंदियों को 120 दिनों में साक्षर बनाएंगे
लखनऊ। शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस जेल कार्यक्रम के तहत जेल के निरक्षर कैदियों के लिए कम्प्यूटरीकृत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। एनीमेशन, दृश्य-श्रव्य शिक्षण सामग्री के माध्यम से प्रत्येक 120 दिवसीय बैच में 30 बंदियों का नामांकन कर उन्हें साक्षर बनाने का प्रावधान है।इस बैच को संचालित करने के लिए जेल के ही शिक्षित बंदियों/स्वयंसेवकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण फाउंडेशन से आए वरिष्ठ प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी ने दिया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांश बाजपेयी और आईटी टीम से धीरज उपस्थित रहे। सभी निरक्षर बंदियों को फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध लर्नर किट का वितरण जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने किया।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों एवं केंद्रीय कारागारों में चलाने के लिए माननीय कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी जेलों को निर्देश दिए हैं। शिक्षा-शिव नाडर फाउंडेशन के उप महानिदेशक मयंक सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जेलों में बंद निरक्षर कैदियों को साक्षर बनाना तथा उन्हें साक्षरता प्राप्ति के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

No comments:
Post a Comment