गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस टीम की कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-77/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 309(6), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. शिवमधर दुबे पुत्र राजेशधर दुबे 02. आलोकधर दुबे पुत्र अखिलानन्द धर दुबे 03. शिवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र शरद कुमार को ग्राम कालेसर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल व 01 अदद चारपहिया वाहन की चाभी एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार (UP53EZ7008) बरामद किया गया।
जानिए क्या है पूरा मामला
दिनांक 26.02.2026 को वादी शिवपाल पुत्र रामदीन निषाद निवासी ग्राम नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज पर लिखित तहरीर दी गयी की दिनांक 25.02.2026 को वे रात करीब 10.30 बजे अयोध्या से अपनी कार से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में टिकरी बाजार तिराहा के पास रास्ते के संकरा होने के कारण अपनी कार खड़ी करके सामने से आ रही कार से साइड मांगी तो उसमें बैठे व्यक्ति जे नशे में थे उनके द्वारा गाली गलौज व मार पीट की गई तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वादी के दो मोबाइल व कार की चाभी लेकर फरार हो गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-77/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 309(6), 317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। दिनांक 27.02.2026 को थाना वजीरगंज की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्तगण 01. शिवमधर दुबे पुत्र राजेशधर दुबे 02. आलोकधर दुबे पुत्र अखिलानन्द धर दुबे 03. शिवेन्द्र चतुर्वेदी पुत्र शरद कुमार को ग्राम कालेसर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद मोबाइल व 01 अदद चारपहिया वाहन की चाभी एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद ह्युण्डई वेन्यू कार (UP53EZ7008) बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना थाना वजीरगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
No comments:
Post a Comment