Jan 14, 2026

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही, साइबर फ्राड द्वारा खाते से कटी 68,000/ रूपये की धनराशि वापस कराया वापस


 
                गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान “आपरेशन कवच” चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय व प्रभारी निरीक्षक थाना को0 करनैलगंज नरेन्द्र प्रताप राय के मार्गदर्शन में थाना को0 करनैलगंज साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा जनपदीय साइबर सेल टीम के मदद से दिनांक 27.08.2025 को आवेदक विजय कुमार मौर्या पुत्र शिव भगवान निवासी मौर्यानगर चौराहा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा दर्ज की गयी शिकायत संख्या 33108250105219 में त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से तमाम जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर फ्राड की रकम 68,000 रुपये को होल्ड कराया गया था तथा धनराशि को पीडित के खाते में रिफंड कराने हेतु बैंक से पत्राचार किया जा रहा था । दिनांक 12.01.2026 को आवेदक विजय कुमार मौर्या उपरोक्त के खाते में 68,000 रुपये वापस कराया गया । फ्राड की गयी धनराशि वापस मिलने पर आवेदक विजय कुमार मौर्या मिश्रा उपरोक्त द्वारा आज दिनांक 14.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना को0 करनैलगंज ,साइबर हेल्प डेस्क थाना को0 करनैलगंज व गोण्डा पुलिस को सह्रदय धन्यवाद दिया गया। जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।

साइबर हेल्पडेस्क टीम थाना को0 करनैलगंज
1. उ0नि0 सरफराज खान (नोडल अधिकारी)
2. कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ‘बी’ – संजय मिश्रा  
3. कां0 आशुतोष सिंह


No comments: