लखनऊ - गोसाईगंज थानाक्षेत्र में भाजपा सभासद अखिलेश गुप्ता पर हमला कर दिया गया, उनपर तमंचे से फायरिंग की गई तथा धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि धारदार हथियार से लैस लोगों द्वारा हमला कर भाजपा नेता को घायल किया गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है, मामले में 6 दबंगों का नाम सामने आ रहा है। हमले में घायल सभासद की हालत गम्भीर बताई जा रही है, शिकायत को गंभीरता से लेकर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
Dec 28, 2025
भाजपा सभासद पर जानलेवा हमला, फायरिंग से दहशत का माहौल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment