गोण्डा - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपाय एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं/बालिकाओं से फीडबैक फॉर्म भरवाकर संवेदनशील व हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त मनचलों को रेड कार्ड जारी कर सख्त चेतावनी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि गोण्डा पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098 एवं 102—की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।
No comments:
Post a Comment