Dec 23, 2025

चोरी की घटनाओं का खुलासा, 05 शातिर चोर गिरफ्तार, 22,850/- नकद, दो पिकअप अदद पिकप व बाइक बरामद

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना उमरीबेगमगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/25, धारा 303(2) से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर चोरो-1. विकाश शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला 02. उमेश चौहान पुत्र राम  जीयावन, 03. वृजेश सिंह पुत्र राम सिंह, 04. अजय गुप्ता पुत्र राम बहादुर गुप्ता, 05. राजा मौर्या पुत्र राम कृपाल मौर्या को बाबागंज चौराहे से पी0डी0 बन्धा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,850/- रू0 नकद व परिवहन में प्रयुक्त 02 अदद पिकअप व 01 अदद स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 16/17.12.2025 की रात्रि में थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमदही में अज्ञात चोरों द्वारा सिंह कांस्ट्रेक्शन फर्म के विद्युतीकरण कार्य हेतु रखे गए एल0टी0 लाईन के लगभग डेढ़ बण्डल तार को शिवम सिंह के घर के सामने सड़क किनारे से चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में प्रार्थी धीरेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू सिंह पुत्र स्व० चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम अमदही थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना उमरीबेमगंज में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया  था। आज दिनांक 23.12.2025 को थाना उमरीबेमगंज व एस0ओ0जी0 सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अथक मेहतन एवं प्रयासोपरांत चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर चोरो-1. विकाश शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला निवासी चिलबिला खत्तीपुर थाना कोतवाली देहात जिला गोण्डा, 02. उमेश चौहान पुत्र राम  जीयावन, नि0 सुखमन पुरवा मौजा ऐली परसौली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा, 03. वृजेश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गज सिंह पुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा, 04. अजय गुप्ता पुत्र राम बहादुर गुप्ता निवासी  इमिलिया गुरू दयाल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 05. राजा मौर्या पुत्र राम कृपाल मौर्या निवासी  तोपखाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को बाबागंज चौराहे से पी0डी0 बन्धा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22,850/- रू0 नकद व परिवहन में प्रयुक्त 02 अदद पिकअप व 01 अदद स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त वृजेश सिंह पुत्र राम सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 16/17.12.2025 की रात्रि को थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्रान्तर्गत अमदही बाजार से तरबगंज जाने वाले मार्ग पर जेबी सेवा संस्थान अस्पताल से लगभग 100 मीटर पूर्व सड़क किनारे रखे गये बिजली के तारों की चोरी की गई थी। अभियुक्त ने बताया कि घटना से पूर्व उमेश चौहान द्वारा स्थान की रैकी की गई थी। रैकी पूर्ण होने के उपरान्त उमेश चौहान ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी, जिसके बाद अभियुक्त वृजेश सिंह ने अपने साथी अजय गुप्ता, राजा मौर्या एवं विकाश शुक्ला को सूचना दी। तत्पश्चात सभी अभियुक्तगण पिकप वाहन संख्या यू0पी043 ए0टी0 8056 से परसपुर पहुँचे, जहाँ पर उमेश चौहान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं संत बक्श उर्फ शुभम यादव पिकप संख्या यू0पी043 ए0टी0 8110 के साथ मौजूद मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त पिकप वाहन से वे सभी अमदही बाजार पहुँचे तथा वहाँ सड़क किनारे रखे गये तीन बण्डलों में रखे बिजली के तार को चोरी कर पिकप वाहन पर लाद लिया। तत्पश्चात चोरी किये गये तार को तरबगंज होते हुए करनैलगंज ले जाया गया, जहाँ पूर्व से मौजूद राजेश गुप्ता पुत्र अज्ञात, निवासी लखनऊ को वजन कर बेच दिया गया। चोरी किये गये तार का कुल वजन लगभग 3 कुन्तल 12 किलोग्राम था, जिसे ₹38,000/- में बेचा गया। इससे पूर्व भी दिनांक 18.11.2025 की रात्रि में कडहरा जगदीशपुर, थाना कटरा बाजार क्षेत्र में 11 केवी विद्युत तार की चोरी कर उसे भी उपरोक्त कबाड़ी/व्यापारी राजेश गुप्ता को बेचा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. विकाश शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला निवासी चिलबिला खत्तीपुर थाना कोतवाली देहात जिला गोण्डा। 
02. उमेश चौहान पुत्र राम  जीयावन, नि0 सुखमन पुरवा मौजा ऐली परसौली थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. वृजेश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गज सिंह पुर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
04. अजय गुप्ता पुत्र राम बहादुर गुप्ता निवासी इमिलिया गुरूदयाल थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
05. राजा मौर्या पुत्र राम कृपाल मौर्या निवासी  तोपखाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 22,850/- रू0 नकद।
02. 01 अदद स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल।
03. 02 अदद पिकअप।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-275/25 धारा 303(2), 317(2),317(4) बीएनएस थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा। 
02. मु0अ0सं0-251/25 धारा 303(2), 317(2),317(4) बीएनएस थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।




No comments: