Nov 5, 2025

पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले जालसाज को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 88/2025 धारा 406/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित जालसाज अभियुक्त अविनाश चन्द्र उपाध्याय पुत्र डिप्टी उपाध्याय नि0 मन्नीजोत दाखिला गोकुला बुजुर्ग थाना सादुल्लानगर, बलरामपुर को बनगवा बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।  
दिनांक 19.04.2025 को वादी राजकुमार जायसवाल पुत्र राम फेर ग्राम संतू सिंह डीह पोस्ट फूक नगर ग्रिंट थाना खोडारे जनपद गोण्डा द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी अविनाश चन्द्र उपाध्याय द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर रु0 8,85,701/- की ठगी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 05.11.2025 को थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभियुक्त- अविनाश चन्द्र उपाध्याय पुत्र डिप्टी उपाध्याय को बनगवा बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


No comments: