Nov 25, 2025

बार -बार पटरी से उतर रही मालगाड़ियों को लेकर रेल पथ निरीक्षक पर गिरी गाज

गोण्डा - गोण्डा में बार - बार पटरी से उतर रहीं मालगाड़ियों को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है, मामले में रेल पथ निरीक्षक संतोष चौरसिया निलंबित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बीते 3 महीनों में 3 बार, 3 ट्रैकों से मालगाड़ी उतर गई, जिसे लेकर गोंडा रेलवे के PWI पर मालगाड़ी डिरेल की गाज़ गिर गई । इतना ही नहीं बल्कि रेलवे हाई कमान द्वारा संतोष चौरसिया के खिलाफ जांच बैठाई दी है।

No comments: