Nov 21, 2025

भरथापुर के 10 हितग्राहियों के खातों में पहुंची धनराशि मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की हुई शुरूआत

 भरथापुर के 10 हितग्राहियों  के खातों में पहुंची धनराशि 

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की हुई शुरूआत 

बहराइच  जनपद भ्रमण के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कोर/क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट व गेरूआ एवं कौड़ियाला नदी के मध्य अत्यन्त दुरूह क्षेत्र में बसे राजस्व ग्राम भरथापुर के विस्थापन की घोषणा को धरातल पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप वन विभाग के साथ एम.ओ.यू. करने वाले ग्राम के 10 हितग्राहियों के खातों में भूमि मूल्य एवं परिसम्पत्तियों हेतु रू. 36 लाख 46 हज़ार 27 रूपये की धनराशि अन्तरित कर दी गई है। भरथापुर ग्राम के हितग्राहियों श्रीमती शीला देवी पत्नी बेझा राम के खाते में रू. 03 लाख 27 हज़ार 840, मनोहर पुत्र पुत्तीलाल को रू. 08 लाख 35 हज़ार 500, गंगा देवी पत्नी हरीराम को रू. 03 लाख 28 हज़ार 30,  लखराजा पुत्र बसंत लाल को रू. 01 लाख 34 हज़ार 280, केशवराम पुत्र बलदेव को रू. 10 लाख 759, तारा देवी पत्नी रामचन्दर को रू. 02 लाख 53 हज़ार 350, राधेश्याम पुत्र कल्लूराम को रू. 03 लाख 73 हज़ार 260, होली (हबली) पुत्र भारत को रू. 66 हज़ार 720, सितवा पुत्र राम प्रयाग को रू. 02 लाख 33 हज़ार 238 व माधुरी पत्नी राम सहाय के बैंक खाते में रू. 93 हज़ार 50 इस प्रकार 10 हितग्राहियों के खातों में रू. 36 लाख 46 हज़ार 27 रूपये की धनराशि अन्तरित कर दी गई है। 

                       

No comments: