Oct 4, 2025

चार बच्चों को लेकर यमुना नदी में कूदा पति

लखनऊ - शामली जिले से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर
सामने आई है जहां, पिता चार बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया। पत्नी से विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठा लिया, कूदने से पहले पीड़ित युवक ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया। पीड़ित युवक की पत्नी 2 दिन से प्रेमी के साथ गायब है, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोर नदी में कूदे युवक व मासूम बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।
युवक कैराना के मोहल्ला खैलकला का निवासी बताया जा रहा है।

No comments: