लखनऊ - मैनपुरी में आमिर ने आदित्य बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया, फिर उससे शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित युवती गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता ने आरोपी आमिर तथा उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आप बीती सुनाई, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया, सच्चाई खुलने पर आरोपियों द्वारा धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया गया
। शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच - पड़ताल में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment