Oct 21, 2025

नहीं रहे सादगी व कर्मठता के प्रतीक सत्यपाल सिंह

करनैलगंज /गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत चतरौली गांव निवासी विवेक सिंह चतरौली के बाबा सत्यपाल सिंह का सोमवार को निधन हो गया। एकदम सादगी पसंद बेबाक टिप्पणी में निपुण तथा सदैव कर्मठता पूर्वक जिंदगी जीने वाले बाबा सत्यपाल सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में आज दुनिया छोड़ दी। सबके प्रति उदार व सबके लिए एक समान सोंच रखने वाले बाबा सत्यपाल सिंह की गिनती समाज के जागरूक और सजग लोगों में थी, वह सबका बहुत आदर व सम्मान करते थे। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वह विगत कुछ दिनों से लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे,जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनका शव देररात तक उनके पैतृक गांव चतरौली पहुंचेगा । बाबा सत्यपाल सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।  

No comments: