लखनऊ - आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र स्थित उटंगन नदी डूंगर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे लोगों की संख्या बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी के मुताबिक विसर्जन के दौरान नदी में 11 लोग डूबे हैं।
जिनकी पुलिस और SDRF की टीमें तलाश में लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 4 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी जबकि एक को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की गई, मामले की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच गए।
हादसे में पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment