करनैलगंज/ गोण्डा - युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने भाजपा विधायक अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। राहुल सिंह ने अपने बड़े भाई त्रिलोकी सिंह पर हमला कर गाड़ी तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है।समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने बताया कि कि उनके बड़े भाई त्रिलोकी सिंह चौहान जो कि भाजपा में सहकार भारती जिला उपाध्यक्ष हैं उनको जान से मारने की कोशिश की गई और उनकी गाड़ियों पर बंदूक लाठी डण्डो से तोड़फोड़ की गयी की , जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। राहुल सिंह ने कहा घटना विधायक अजय सिंह की मौजूदगी में हुई। विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए राहुल सिंह ने कहा कि उनके इशारे पर उनके गुर्गों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ किया। वहीं विधायक अजय सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद और गलत हैं , उन्होंने कहा कि खुद की पॉपुलरटी के लिए व किसी के कहने पर हमें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
Sep 29, 2025
भाजपा विधायक अजय सिंह पर समाजसेवी राहुल सिंह चौहान का बड़ा आरोप, विधायक ने कहा आरोप निराधार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment