Sep 12, 2025

चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ा, कर दी पिटाई, पीटने वालों को खोज रही पुलिस

गोण्डा - जिले के छपिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत मसकनवा बाजार में राह चल रहे युवक को चोर समझकर ग्रामीणों पीटाई कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे छुड़वाया गया। उधर पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पाकर चौकी   पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया। पूछताछ में पता चला कि युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं है। अब पुलिस युवक संग मारपीट करने वाले लोगों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

No comments: