करनैलगंज/ गोण्डा - 13 सितम्बर को भभुआ गन्ना समिति में वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में कई अहम बिंदुओं पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि चंद्रेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आहुत मीटिंग में पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई तथा अप्रैल माह से माह अगस्त तक कर्मचारियों के वेतन आदि मदो को मिलकर करीब 59 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। बैठक में मौजूद आई पी एल जरवल रोड, मैज़ापुर चीनी मिल, बजाज कुदरखी चीनी मिल, रौजा गांव चीनी मिल, हैदरगढ़ चीनी मिल बाराबंकी तथा के एम मसौधा चीनी मिल अयोध्या द्वारा गन्ना संरक्षण प्रस्ताव का समर्थन किया गया। बैठक में आए गन्ना किसानों द्वारा बजाज चीनी मिल द्वारा भुगतान न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मिल प्रबंधन की कार्यशैली की निंदा की गई। तथा सरकार से अविलंब भुगतान कराने की मांग उठाई गई साथ ही साथ आहुत मीटिंग में गन्ना मूल्य बढ़ाकर 500 रुपए प्रति कुंतल करने की सरकार से मांग की गई। इस दौरान किसानों की अति ज्वलंत समस्या पर चर्चा करते हुए यह मुद्दा जोरशोर से उठाया गया कि यदि कर्ज की स्थित में यदि गन्ना किसान दूसरे बैंक में खाता खुलवाना चाहता है तो सरकार ऐसा नहीं होने देती जिससे गन्ना किसानों के खाता चेंज होने की प्रक्रिया अति जटिल हो गई है,जिससे गन्ना किसान परेशान हो रहा है,जबकि धान और गेहूं आदि फसलों पर ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। ऐसी स्थिति सरकार से मांग की गई कि गन्ना किसानों की इस जटिल समस्या को देखते हुए उन्हें सरलीकरण व्यवस्था प्रदान की जाए। भभुआ समिति में आयोजित वार्षिक साधारण सभा में गन्ना कृषकों के हित में समितियों द्वारा निर्माण कार्य के अधिकार को छीनने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे दुबारा शुरू कराए जाने की मांग रखी गई।
Sep 13, 2025
भभुआ गन्ना समिति में अहम बैठक, लाखों की धनराशि स्वीकृत,हुई व्यापक चर्चा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment