उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुये निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा
बहराइच। निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह और ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन ने बैच व स्टार लगाकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक बहराइच ने निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार व बैच लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा तथा पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा प्रोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं दी गई।

No comments:
Post a Comment