Sep 26, 2025

जिले 240 विद्यालयों के 2596 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची पूर्वदशम छात्रवृत्ति

 जिले 240 विद्यालयों के 2596 छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंची पूर्वदशम छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

बहराइच । लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि का हस्तान्तरण किया गया। इस अवसर पर गेंद घर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। 

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री श्रद्धा पाण्डेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुश्री मंजरी भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद एवं प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव की उपस्थिति में समारोह में सम्मिलित छात्र/छात्राओ को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति हस्तान्तरण समारोह में जनपद बहराइच में पिछड़ा वर्ग के कुल 91 विद्यालयों के 1561 छात्र/छात्राओं, अल्पसंख्यक वर्ग में 52 विद्यालयो के 351 छात्र/छात्राओं, सामान्य वर्ग में 55 विद्यालयों के 445 छात्र/छात्राओ तथा अनुसूचित जाति वर्ग में 52 विद्यालयों के 239 छात्र/छात्राएं लाभान्वित हुए। 

                     

No comments: