पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उप- निरीक्षक मोटर परिवहन को निरीक्षक मोटर परिवहन के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधो पर स्टार लगाकर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गयी । सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा में नियुक्त उप- निरीक्षक मोटर परिवहन महेन्द्र प्रसाद यादव को निरीक्षक मोटर परिवहन के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गई । महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने नई जिम्मेदारियों को भलिभाँति समझे तथा प्राथमिकाता के आधार पर जनता की जनसमस्याओं को सुने व उनके समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण शत-प्रतिशत निस्तारण कराए ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment