डॉ. पीयूष प्रताप सिंह "B 2 हॉस्पिटल लखनऊ" ने 15 अगस्त पर देशवासियों को दी शुभकामना

डॉ. पीयूष प्रताप सिंह "B 2 हॉस्पिटल लखनऊ" ने 15 अगस्त पर देशवासियों को दी शुभकामना




























Aug 15, 2025

स्वाधीनता दिवस पर सरयू डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम

करनैलगंज/गोण्डा - आज सरयू डिग्री कॉलेज में 15अगस्त के पावन राष्ट्रीय पर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी सिंह ने किया। आगे डॉ सिंह जी कहा कि भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर संगोष्ठी एवं हर घर तिरंगा रैली भी आयोजित की गयी।सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में देश की जनता पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही है। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत तो अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए हमने लंबा संघर्ष किया। अपना पूरा जीवन, पूरी जवानी आजादी को पाने में झोंक दी। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, ,राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ा हो उठता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक अशोक सिंह, और स्टाफ मार्शल स्टालिन,डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह,डॉ अंतिमा सिंह, श्रीमती ममता मिश्रा,श्रीमती अनुराग सिंह भाजपा जिला महामंत्री,डॉ अजय सिंह,जगन्नाथ तिवारी,त्रिपुरारी दुबे,डॉ जावेद अहमद,एनसीसी के एन ओ अमित सिंह,उमेश पाठक ,विजय यादव,पवन कुमार मिश्र,शिवकुमार मौर्य,अमरेश मौर्य,प्रमोद सिंह, अन्य स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

No comments: