Jul 28, 2025

04 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 13.375 लाख की सहायता राशि

 04 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई रू. 13.375 लाख की सहायता राशि

बहराइच । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 13 लाख 37 हज़ार 500 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में 23 जुलाई को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 04 लाख तथा 02 व्यक्तियों के बैंक खाते में 25 जुलाई को अहैतुक सहायता तथा पशु सहायता के रूप में रू. 04 लाख 37 हज़ार 500 की धनराशि तथा तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत 01 व्यक्ति के बैंक खाते में 25 जुलाई को अहैतुक सहायता के रूप में रू. 05 लाख इस प्रकार 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 13 लाख 37 हज़ार 500 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में हस्तान्तरित की गई है। 

                      

No comments: