Jun 12, 2025

गन्ना फसल में इस समय पानी की भारी कमी , बरसात आने तक सिंचाई करते रहे किसान : संजीव राठी

 गन्ना फसल में इस समय पानी की भारी कमी , बरसात आने तक सिंचाई करते रहे किसान : संजीव राठी 

खरपतवार नियंत्रण के लिए निराई - गुड़ाई जरूरी                                                                  

फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य प्रबंधक संजीव राठी ने ग्राम बदरौली एवं गोडाहीया का भ्रमण कर गन्ना खेत का निरीक्षण किया और साथ में किसानों को गन्ना फसल में पानी लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की इस समय गर्मी अधिक होने के कारण फसल सूख रही है। बरसात का इन्तजार किए बिना पानी लगाते रहे। जिससे उत्पादन कम न हो । खरपतवार नियंत्रण करे।इसके लिए जुताई - गुड़ाई करते रहे। जिससे फसल का विकास अच्छा हो सके। खरपतवार नियंत्रण के लिए 2 - 4 डी 2 ली0 मात्रा 400 ली0 पानी में प्रति एकड़ की दर से घोल बनाकर खरपतवार के ऊपर स्प्रे कर सकते है। सिचाई उपरांत 15 दिनों के अंतराल पर 2 बार यूरिया 50 किलो प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करे । फसल की अच्छी बढ़वार हो इसके लिए एन0 पी0 के0 2 किलो एवं एमिडा 100 मि0 ली0 मात्रा को 250 ली0 पानी में घोल बनाये और 15 दिनों के अंतराल पर 2 स्प्रे पेड़ी - पौधा फसल पर करे। भ्रमण के समय एक प्लाट में कंडुआ रोग भी दिखाई दिया। इसे जड़ सहित  निकाले दे और गड्ढे में दबा दे ।जहां से निकाले वहां पर 20 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर डालकर मिट्टी ढक दे। जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई में 3 बैग पारले ऑर्गेनिक पोटाश प्रयोग करें। अपनी फसल में मिट्टी जरूर चढ़ाये। किसानों से यह भी अनुरोध किया की जिनका सर्वे अभी शेष है,  वे अपना सर्वे खेत पर उपस्थित रहकर करा ले। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान एवं अन्य अधिकारी दीपक, सतीश कुमार सिंह मौजूद रहे।


No comments: