Jun 6, 2025

फर्ज के साथ पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

 फर्ज के साथ पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

- चॉकलेट और कपड़े पाकर खुशी से खिलखिला उठी मासूम बच्ची

फखरपुर, बहराइच। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला अपने फरियाद को लेकर शुक्रवार को थाना पहुंची। महिला अपने साथ गोद में एक मासूम नन्हीं बच्ची को भी लेकर आई हुई थी। बच्ची के तन पर न कपड़ा था और न पैरों में चप्पल। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने जब देखा तो मानवता की मिसाल पेश करते हुए सबसे पहले हमराही को बाजार भेज कर बच्ची के लिए कपड़े, चॉकलेट, बिस्किट और चप्पल मंगवाया। फरियाद लेकर पहुंची महिला की पूरी बात सुनकर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सबसे पहले महिला आरक्षी कृति देवी ने बच्ची को अपने हाथों से कपड़े पहनाए और खाने की वस्तुएं दी। जिससे बच्ची और उसकी मां के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली। मौके पर ही महिला की शिकायत का निस्तारण किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस सराहनीय कार्य को देखकर थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते नज़र आए।

No comments: