एसपी ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव,
बहराइच।एसपी आर.एन.सिंह ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा दद्दन सिंह को कोतवाली देहात का इंचार्ज बनाया गया है। देहात कोतवाल रमेश रावत को रुपईडीहा थाने का इंचार्ज बनाया गया है।,,एसपी के पीआरओ रहे अभिनव कुमार सिंह को मटेरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज रहे पंकज कुमार सिंह को सुजौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक हरीश सिंह को थानाध्यक्ष सुजौली से हटाकर जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है।,,राजकुमार पांडे को थाना मटेरा से रामगांव का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सूरज कुमार को थानाध्यक्ष राम गांव से हटाकर थाना खैरीघाट का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। कप्तान के तबादले से कई थानाध्यक्षों की बेचैनी बढ़ गई है।
No comments:
Post a Comment