पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-148/25, धारा 115(2),352,351(3),110,105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 03 आरोपी अभियुक्तगण-01. निहाल अहमद उर्फ सैय्यद मुनीर अहमद पुत्र जमाल अहमद, 02. नावेद अहमद पुत्र जमाल अहमद, 03. तन्नू उर्फ सैय्यद तनवीर अहमद पुत्र जमाल निवासीगण ग्राम बकवा दरगाह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को गिन्नीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09 जून 2025 को समय करीब सायं 5 बजे ग्राम पिपरा अद्दाई निवासी गोविन्द शर्मा सब्जी खरीदने के लिए गिन्नीनगर बाजार गया था। वहीं ग्राम बकवा दरगाह निवासी निहाल, तनवीर, तन्नू व नाबे पुत्रगण जमाल ने एक राय होकर गोविन्द को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, डंडों व थप्पड़ों से बुरी तरह मारा-पीटा, जिससे उसके सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी बुक्कनपुर से प्राथमिक उपचार के बाद पोलो हॉस्पिटल लखनऊ रेफर किया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की माता माया शर्मा की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 17.06.2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्तगण-01. निहाल अहमद उर्फ सैय्यद मुनीर अहमद पुत्र जमाल अहमद, 02. नावेद अहमद पुत्र जमाल अहमद, 03. तन्नू उर्फ सैय्यद तनवीर अहमद पुत्र जमाल निवासीगण ग्राम बकवा दरगाह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को गिन्नीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. निहाल अहमद उर्फ सैय्यद मुनीर अहमद पुत्र जमाल अहमद नि0 ग्राम बकवा दरगाह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. नावेद अहमद पुत्र जमाल अहमद नि0 ग्राम बकवा दरगाह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03. तन्नू उर्फ सैय्यद तनवीर अहमद पुत्र जमाल नि0 ग्राम बकवा दरगाह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-148/25, धारा 115(2),352,351(3),110,105 बीएनएस थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा ।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अवनीश यादव।
02. हे0का0 सुग्रीव यादव।
03. का0 विवेक सिंह।
04. का0 मोहित सिंह।
No comments:
Post a Comment