May 23, 2025

थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद

-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर  राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध मादक पदार्थ (01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा) के साथ अभियुक्त शनि कसौधन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बाबागंज बाजार पोस्ट श्रीनगर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को ग्राम त्रिभुवननगर सम्पर्क तिराहा से गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 23.05.2025 को थाना धानेपुर के उ0नि0 मृत्युंजय तिवारी मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि त्रिभुवननगर सम्पर्क तिराहा के पास अवैध गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुआ। उक्त सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की गयी तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा) बरामद कर अभियुक्त शनि कसौधन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बाबागंज बाजार पोस्ट श्रीनगर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में मु0अ0स0- 124/2025 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शनि कसौधन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बाबागंज बाजार पोस्ट श्रीनगर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा ।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0- 124/2025 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।बरामदगी-
1. 01 किलो 100 ग्राम गाँजा(अवैध मादक पदार्थ) बरामद।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 मृत्युंजय तिवारी
02. हे0का0 राममिलन चौहान
03. हे0का0 रामदरश यादव

No comments: