फतेहपुर/ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में 180 साल पुरानी नुरी मस्जिद ढहाया जा रहा है। आधा दर्जन जेसीबी की से को तोड़ रहे हैं। सीओ समेत कई थानाध्यक्ष और फोर्स मौजूद है। रैपैडि एक्शन फोर्स (दंगा रोधक दस्ता ) की टीम भी पहुंच गई है।
ललौली कस्बे के 25000 लोगों को नजरबंद किया गया है। आधा किलोमीटर परिक्षेत्र को सील कर दिया गया है। किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है। ड्रोन कैमरे से लगातार इलाके की निगरानी की जा रही है। कार्रवाई सुबह साढ़े 8 बजे शुरू हुई, जो अभी चल रही है फतेहपुर के बिंदकी से बांदा तक हाईवे का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए बीते 24 सितंबर से लोकनिर्माण विभाग ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले 35 से अधिक मकान और दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा दिया था और कुछ दुकानों को प्रशासन ने जेसीबी से ढहाया था। नूरी मस्जिद भी सड़क के रास्ते में आती है। लोकनिर्माण विभाग ने 17 अगस्त को मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजा था। कमेटी ने अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह की मोहलत मांगी थी। पंरतु कमेटी ने अतिक्रमण हटाने के बजाय मस्जिद कमेटी ने उच्च न्यायलय में वाद दायर कर दिया। कमेटी की तरफ से बताया गया कि नूरी मस्जिद का निर्माण 1839 में हुआ था। मस्जिद कमेटी ने कोई अतिक्रमण नहीं किया हुआ है। इसके मामले की सुनवाई 6 दिसंबर को होनी थी, परंतु सुनवाई टल गई थी। हालांकि 13 दिसंबर को सुनवाई होनी थी
।
No comments:
Post a Comment